ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, बाइक में लगी आग

इंदौर: सांवेर-उज्जैन रोड पर रामा फॉस्फेट कंपनी के पास गुरुवार देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई. टक्कर के बाद बाइक ट्रक के साथ घिसटती चली गई और उसमें आग लग गई. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक पर पथराव करने की कोशिश की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली.
मृतक की पहचान खातीपुरा, इंदौर निवासी मनीष चौधरी के रूप में हुई है. सांवेर के पास उनकी कृषि भूमि है. खेत का काम निपटाकर वे बाइक से इंदौर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी.

मनीष ट्रक के पहियों की चपेट में आ गए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर बाइक में लगी आग बुझाई. सांवेर पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है. हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, उसके खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है. एसडीओपी देवेंद्र धुर्वे ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई थी. पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली और आगे की कार्रवाई शुरू की.

ट्¸क की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत
कनाड़िया ब्रिज की चढ़ाई पर ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत के मामले में कनाड़िया पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है. हादसे में 15 वर्षीय किशोरी भी घायल हुई थी. घटना 7 अक्टूबर की सुबह करीब 9.30 बजे की है. इंदौर-नागपुर हाईवे पर ट्रक क्रमांक एमपी 09 बीजी 8739 का चालक ट्रक को रिवर्स ले रहा था. इसी दौरान ट्रक की टक्कर इलेक्टि्रक स्कूटी से हो गई. हादसे में 26 वर्षीय वीरेंद्र चौहान और उनकी 42 वर्षीय मां संतोषबाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय समीक्षा घायल हो गई. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है

Next Post

गुरु दत्त को मजबूरी में बनना पड़ा था हीरो, प्यासा ने बदली किस्मत, बन गए हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार

Sat Oct 10 , 2026
मुंबई, गुरु दत्त हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक और अभिनेता थे। वह निर्देशन पर ध्यान देना चाहते थे, लेकिन ‘प्यासा’ में दिलीप कुमार के भूमिका न निभाने के बाद खुद हीरो बने। गुरु दत्त की पहली पसंद अभिनय नहीं, बल्कि निर्देशन था। ‘प्यासा’ में दिलीप कुमार के इनकार के बाद गुरु […]

You May Like