व्यापारी का रूपए से भरा बैग चोरी,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित एक व्यापारी का रूपयों से भरा बैग चोरी हो गया. व्यापारी के साथ यह हादसा तब हुआ जब वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे. इस दौरान चोर ने उनका बैग चोरी कर लिया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

व्यापारी रिक्की वलेचानी ने बताया कि वह अपनी स्कूटी में बैग रख कर दुकान का ताला चेक कर रहे थे. इस दौरान वह अपनी स्कूटी के पावदान के पास रोज की तरह अपना रूपए और कागजात से भरा बैग रखे थे, तभी एक अज्ञात चोर ने मौका पाकर उनका बैग चोरी कर लिया. घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हो गई. व्यापारी ने बताया है कि बैग में गल्ले के करीब एक लाख रुपए और कई जरूरी कागजात मौजूद थे. पीडित ने मामले की शिकायत तुरंत ही पुलिस में की. पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

कल से शुरू होगा पांच दिवसीय दद्दा जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

Sat Nov 8 , 2025
कटनी। दद्दा धाम परिसर में रविवार से आरंभ हो रहा पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में मनाया जाएगा। मंदिर में दद्दा जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। पूरे परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट और पुष्प मालाओं से सजाया गया है। शिष्य मंडल, श्रद्धालु […]

You May Like