सभी नगरीय निकाय पानी का नमूना लेकर जांच करवाएं: कलेक्टर

शाजापुर। सभी नगरीय निकाय पेयजल वितरण के अंतिम छोर से पानी के नमूने लेकर जांच करवाएं. उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज सम्पन्न हुई विभागीय समन्वय एवं समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए.

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जलजीवन मिशन के सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मापदण्ड अनुसार पूर्ण कराएं, किये जा रहे कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही एवं गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारी पर एफआईआर दर्ज कराएं. साथ ही उन्होंने जल निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण करने एवं पीएमजीएसवाय के अधिकारी को बिना अनुमति सडक़ों को तोडऩे वाली एजेंसियों पर एफआईआर की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये.

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी नगरीय निकाय पेयजल वितरण के अंतिम छोर से पानी के नमूने लेकर जांच करवाएं. साथ ही जिस किसी वार्ड एवं घरों में खराब पानी की शिकायत मिलती है, तो तत्काल पानी का सेम्पल लेकर जांच करवाएं. कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत सीईओ को जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में वितरित किए जा रहे पेयजल का सेम्पल लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की लेब से जांच कराने के निर्देश भी दिए. कलेक्टर सुश्री बाफना ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को जलजीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुकी जलजीवन मिशन की नलजल योजनाओं को हस्तांतरित करने एवं अपूर्ण नलजल योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए.

Next Post

यामाहा ने आर15 सीरीज पर छूट की पेशकश की

Mon Jan 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 जनवरी (वार्ता) यामाहा मोटर की 70वीं वर्षगांठ के जश्न के तहत यामाहा मोटर इंडिया ने अपनी प्रमुख आर15 सीरीज पर 5,000 रुपये की विशेष छूट की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह ऑफर 05 जनवरी से प्रभावी हो गया […]

You May Like

मनोरंजन