नवरात्र महाअष्टमी पर केंद्रीय जेल में भक्ति का माहौल, कैदियों ने किया गरबा और गाए भजन

इंदौर. नवरात्र महाअष्टमी के अवसर पर केंद्रीय जेल इंदौर भक्ति और सांस्कृतिक रंगों में रंगी नजर आई. इस मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कैदियों और बंदिनियों ने गरबा और भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेल महानिदेशक वरुण कपूर सपत्नीक पहुंचे और उन्होंने मां दुर्गा की आराधना में शामिल होकर प्रस्तुतियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल अद्भुत है, बल्कि प्रेरणादायी भी है, क्योंकि यह कैदियों को सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति प्रदान करता है. कार्यक्रम के दौरान भजन गायन का दौर भी चला, जिसमें स्वयं महानिदेशक वरुण कपूर और जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने भी भजनों की प्रस्तुति दी. इस आयोजन को सफल बनाने में उप अधीक्षक इंदरसिंह नागर, संतोष लड़यां, रघुवंशी और वरिष्ठ परीक्षण एवं कल्याण अधिकारी अभिषेक दांगी की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन लेखाधिकारी सुनील नागले ने किया. जेल प्रशासन ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन नाटकों का मंचन और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे कैदियों में धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़े.

Next Post

राशन वितरण में हेर फेर, नोटिस

Wed Oct 1 , 2025
सागर। सागर जिले के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रहली द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान गाँधी भंडार गढ़ाकोटा की जाँच कर प्रकरण निर्मित कर अनुविभागीय अधिकारी रहली को प्रस्तुत किया गया, जिसमे विक्रेता फीरोज खान व सहायक विक्रेता अवेश खान द्वारा 3 माह के वितरण के स्थान पर 2 माह का वितरण […]

You May Like