जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत चित्रकूट के भरत घाट पर चला स्वच्छता अभियान

सतना :चित्रकूट में पावन माँ मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित भरत घाट पर मंगलवार को नगर परिषद चित्रकूट द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नदी की पवित्रता बनाए रखना, जल संरक्षण को बढ़ावा देना और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता फैलाना है। अभियान में नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

उन्होंने नदी घाट की सफाई में श्रमदान किया और उपस्थित कर्मचारियों व स्थानीय लोगों को जल संरक्षण व स्वच्छता के महत्व पर प्रेरित किया। इस मौके पर सीएमओ चित्रकूट अंकित सोनी, स्वच्छता प्रभारी प्रभात सिंह तथा नगर परिषद के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर घाट क्षेत्र की सफाई की, कचरा एकत्र किया और नदी के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की शपथ ली।

Next Post

ग्वालियर से हुई कांग्रेस के नेशनल टैलेंट हंट की शुरुआत, युवा प्रवक्ता, रिसर्चर और स्पीकर तलाश रही पार्टी

Wed Mar 25 , 2026
ग्वालियर: एमपी कांग्रेस के नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम की ग्वालियर में शुरुआत हुई, ग्वालियर-चंबल संभाग के आठ जिलों से 150 से अधिक युवा प्रवक्ता, स्पीकर और रिसर्चर बनने के लिए पहुंचे। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया। इसके माध्यम से पार्टी प्रवक्ताओं के साथ-साथ रिसर्चर और स्पीकर […]

You May Like