ग्वालियर से हुई कांग्रेस के नेशनल टैलेंट हंट की शुरुआत, युवा प्रवक्ता, रिसर्चर और स्पीकर तलाश रही पार्टी

ग्वालियर: एमपी कांग्रेस के नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम की ग्वालियर में शुरुआत हुई, ग्वालियर-चंबल संभाग के आठ जिलों से 150 से अधिक युवा प्रवक्ता, स्पीकर और रिसर्चर बनने के लिए पहुंचे। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया। इसके माध्यम से पार्टी प्रवक्ताओं के साथ-साथ रिसर्चर और स्पीकर की भी नियुक्ति कर रही है। पार्टी विशेष रूप से उन कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जो सोशल मीडिया पर तथ्यों के साथ पार्टी का पक्ष रख सकें। कांग्रेस का लक्ष्य राज्य स्तर पर 20 प्रवक्ता और जिला-संभाग स्तर पर प्रभावी पैनलिस्ट तैयार करना है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के निर्देशानुसार ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में प्रवक्ता, स्पीकर और रिसर्चर पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किए गए। इस चयन प्रक्रिया का उद्देश्य युवाओं में मौजूद प्रतिभा को अवसर देना है, चाहे वे कांग्रेस से जुड़े हों या आमजन। इन इंटरव्यू के माध्यम से योग्य युवाओं का चयन कर उन्हें कांग्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता अनील यादव, प्रदेश स्तर पर अपूर्व सक्सेना और ग्वालियर से राकेश अचल के मार्गदर्शन में पैनल गठित किया गया। प्रतिभाओं का मूल्यांकन करने के लिए 6-6 सदस्यों के समूह बनाए गए। कुल 12 पैनल बनाए गए, जिनमें से 6 पैनलों द्वारा इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन सभी चयनित युवाओं को आगे की प्रक्रिया के लिए भोपाल भेजा जाएगा, जहां अंतिम चयन किया जाएगा।

Next Post

ग्वालियर में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस उपलब्ध

Wed Mar 25 , 2026
ग्वालियर: जिला खाद्य अधिकारी अरविन्द भदौरिया ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि ग्वालियर में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस उपलब्ध है। पेट्रोल की कमी को लेकर कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक भ्रम और अफवाहें फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में ऐसी कोई स्थिति […]

You May Like