ग्वालियर: जिला खाद्य अधिकारी अरविन्द भदौरिया ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि ग्वालियर में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस उपलब्ध है। पेट्रोल की कमी को लेकर कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक भ्रम और अफवाहें फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में ऐसी कोई स्थिति नहीं है जिससे आम जनता को चिंता करने की आवश्यकता हो।
उन्होंने कहा कि अप्रमाणित सूचनाओं पर विश्वास न करें और केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। अफवाहों से न केवल अनावश्यक घबराहट फैलती है, बल्कि सामाजिक व्यवस्था भी प्रभावित होती है। उन्होंने सभी से अपील की है कि जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें, अफवाहों को आगे न बढ़ाएं और शांति एवं संयम बनाए रखें।
Next Post
अम्बेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर महापौर ने ली समीक्षा बैठक
Wed Mar 25 , 2026
ग्वालियर: आगामी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर शहर को भव्य रूप देने और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए निगम मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के उन सभी पार्कों और सार्वजनिक […]

You May Like
-
1 year ago
कचनी में बलेनो सवार 5 लोगों से मारपीट
-
10 months ago
भारत बनाम बंगलादेश मैच बारिश के कारण हुआ रद्द
-
7 months ago
आदर्श गौरव ने फिल्म ‘तू या मैं’ में गाया रैप गाना