दिल्ली सरकार के कर्मचारी दो दिन घर से करेंगे काम, ईधन बचाने के लिए कई अन्य उपायों की घोषणा

नयी दिल्ली, 14 मई (वार्ता) दिल्ली सरकार ने ईंधन बचाने के मद्देनजर अपने कर्मचारियों के लिए सप्ताह में दो दिन घर से काम करने की व्यवस्था करने का फैसला लिया है और कुछ उपायों की घोषणा की है। सरकार ने दिल्ली में ईधन बचत, प्रदूषण कम करने और ‘मेड इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान के तहत व्यापक दिल्ली ‘एक्शन प्लान’ जारी किया है। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए घर से काम करने, ऑनलाइन बैठकें, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग जैसे कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की गयी है। इसके साथ ही निजी क्षेत्र को भी कर्मचारियों के सप्ताह में दो दिन घर से काम करने की व्यवस्था करने की सलाह दी गयी है।

सरकारी कार्यालयों का समय अलग-अलग करने और सोमवार को “मेट्रो डे” मनाने की बात कही गई है, ताकि लोग अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।एक्शन प्लान में “नो व्हीकल डे” का  भी प्रस्ताव है, जिसके तहत सरकारी कर्मचारियों और नागरिकों को निजी वाहनों का कम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इलेक्ट्रिक, सीएनजी और हाइब्रिड वाहनों को बढ़ावा देने के साथ-साथ कर्मचारियों को डीटीसी और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग पर अतिरिक्त प्रोत्साहन देने की योजना भी शामिल है।

इसमें ऑनलाइन बैठकों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। कॉलेजों में गैर-प्रायोगिक कक्षाएं, अतिथि व्याख्यान और प्रशासनिक बैठकें ऑनलाइन आयोजित करने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए एक सिंगल विंडो हेल्पडेस्क बनाने की भी बात कही गयी है। इसके अलावा “मेड इन इंडिया ” अभियान को बढावा देने के लिए मॉल, सुपरमार्केट और स्थानीय बाजारों में भारतीय उत्पादों के लिए विशेष कॉर्नर बनाये जाएंगे। सरकारी खरीद में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और लोगों को विदेशी वस्तुओं के बजाय स्वदेशी सामान अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

.....

Next Post

भारत ने ओमान के तट पर अपने व्यापारिक जहाज पर हमले की कड़ी निंदा की, कहा इस तरह की कार्रवाई नामंजूर

Thu May 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 मई (वार्ता) भारत ने फारस की खाड़ी में होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट बुधवार को ओमान के तट पर अपने एक व्यापारिक जहाज पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह की कार्रवाई को स्वीकार नहीं किया जा सकता और नौवहन तथा व्यापार की […]

You May Like