पुलिस ने लोगों को लौटाए 27 लाख कीमत के फोन

भोपाल। कमिश्नर कार्यालय में नए साल के मौके पर गुरूवार को लगभग 154 गुम मोबाइल लोगों को लौटाए गए. गुम हुए मोबाइल फोन की कीमत करीब 27 लाख रूपए आंकी गई है. पुलिस विभाग के अधिकारियों ने गुम मोबाइल के मालिकों को जब फोंन लौटाए तो सभी के चेहरे में खुशी नजर आई. लोगों ने मोबाइल पाकर नए साल में नई शुरूआत की बात कही.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मलकीत सिंह ने इस मौके पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि सीईआईआर पोर्टल पर खुद से गुम मोबाइल की शिकायत की जा सकती है. ऐसे व्यक्ति जिनका मोबाइल गुम हुआ है, वह सीधे तौर पर पोर्टल पर जानकारी अपटेड कर सकते हैं. उन्होंने अपील की कि लोगों को पुराने फोन खरीदने से भी बचना चाहिए. ऐसा इसलिए भी कि कई बार ऐसे मोबाइल चोरी के होते हैं, जो बहुत कम कीमत पर आम लोगों को बेंच दिए जाते हैं. कम कीमत में फोन खरीद कर लोग अपराध की श्रेणी में आ जाते हैं. इससे बचने के लिए सभी को पोर्टल पर मोबाइल से संबंधित जानकारी लेनी चाहिए.

भोपाल के जोन-4 थाना क्षेत्र कोलार, चूनाभट्टी, निशातपुरा, गांधीनगर, छोलामंदिर, बैरागढ़ और खजूरीसड़क थाना क्षेत्र में रहने वाले 154 लोगों को उनके गुम फोन वापस किए गए. मोबाइल धारकों के फोन एक साल की अवधि से गुम थे. अपने फोन को पाकर लोगों ने इस मौके पर खुशी का इजहार किया.

मोबाइल फोन लेने के लिए पुहंचे रूप सिंह नागर, बिमला बाई, विजय यादव, शिल्पा होल्कर, राकेश लालवानी, रूचि भैरवे, रोहित राजपूत सहित लोगों ने बताया कि उनके मोबाइल फोन करीब एक साल से गुम हुए थे. सभी ने इसकी सूचना भी अपने-अपने क्षेत्र के थानों में दी थी. पुलिस के सराहनीय करद से लोगों को उनके फोन बरामद हुए हैं.

इस मौके पर पुलिस उपायुक्त जोन-4 मयूर खण्डेलवाल, सहायक पुलिस आयुक्त चुनाभट्टी अंजली रघुवंशी, सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा अक्षय चौधरी और सहायक पुलिस आयुक्त आदित्यराज ठाकुर भी मोबाइल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए. उच्च अधिकारियों के साथ ही सबी थानों के प्रभारी भी कार्यक्रम का हिस्सा बनें. भोपाल में पुलिस विशेष अभियान चलाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रही है.

Next Post

राजकोट का राष्ट्रकथा शिविर: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर: सीएम डॉ. यादव

Thu Jan 1 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजकोट, गुजरात में आयोजित राष्ट्रकथा शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में सांस्कृतिक अभ्युदय का वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनने की दिशा में तेज़ी से […]

You May Like