बंदर भले ही अदरक का स्वाद न जाने, लेकिन फ्रूटी दिल से पीते हुए कैमरे में कैद हुआ

दमोह: 45 डिग्री तापमान में जब जंगलों और सड़कों पर घूम रहे बेजुबान बंदर गर्मी से बेहाल थे, तब वहां से निकल रहे राहगीरों ने फ्रूटी पिलाई, साथ ही दमोह जनसंपर्क विभाग के अधिकारी वाईके कुरैशी ने तस्वीरे कैमरे में कैद की. प्यास से व्याकुल बंदरों ने बड़े चाव से फ्रूटी पी। इस पूरे वाकये को उन्होंने अपने कैमरे में भी कैद किया. कहते हैं ‘बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद’, लेकिन इस भीषण गर्मी में फ्रूटी का स्वाद बंदरों के लिए किसी अमृत से कम नहीं था.

Next Post

सीवर चेंबरों पर उकेरी जा रही स्वच्छता की तस्वीर

Sun May 24 , 2026
ग्वालियर:शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर निगम ग्वालियर द्वारा लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त टी प्रतीक राव के निर्देशन में नगर निगम का स्वास्थ्य अमला स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप देने में जुटा है। इसी क्रम […]

You May Like

Play sound