सिवनी: जिला अस्पताल के बाथरूम में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में सिवनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपी रोहित सनोडिया (32) को गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 74, 75(1)(i), 75(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज किया है।
सीसीटीवी फुटेज और शहरभर में सर्च ऑपरेशन के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है।
