देहात थाना क्षेत्र के सूखी पिपरिया में लाखों के गहने-नगदी की लूट

दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के समीप सूखी पिपरिया गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच लूट की वारदात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस), सीएसपी एचआर पांडे, टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस रात भर से साक्ष्य जुटाने और घटना की बारीकियों से जांच पड़ताल में लगी हुई है।

बताया जाता है कि विजय जैन, निवासी सूखी पिपरिया के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने करीब सात-आठ लाख रुपये के गहने करीब 8 तोला सोना और कुछ नगदी लूट ली। फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और लुटेरों का पता करने के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस आसपास के (जटाधारी ढावा)सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संभावित संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Next Post

महाराजा छत्रसाल यूनिवर्सिटी में बीजे और एमजे कोर्स शुरू करने की मांग, कुलगुरु को सौंपा ज्ञापन

Sat Jul 4 , 2026
छतरपुर: महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के बीजे (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म) और एमजे (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने शुक्रवार दोपहर कुलगुरु डॉ. राजेश कुशवाहा को आवेदन सौंपा। छात्रों ने कहा कि जिले में पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए यह कोर्स उपलब्ध नहीं […]

You May Like