डब्ल्यूएचओ से अमेरिका के हटने पर अफसोस व्यक्त किया टेड्रोस घेब्रेयसस ने

नयी दिल्ली 21 जनवरी (वार्ता) विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख टेड्रोस घेब्रेयसस ने संगठन से अमेरिका के हटने को अफसोसजनक बताया है।
श्री घेब्रेयसस ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा कि अमेरिका के निर्णय पर डब्‍ल्‍यूएचओ गहरा अफसोस व्‍यक्‍त करता है। डॉ. टेड्रोस ने कहा कि अमेरिका इस संगठन का संस्‍थापक सदस्‍य है और प्रमुख योगदानकर्त्ता है। उन्‍होंने दोनों के बीच भागीदारी को बचाने का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि इससे वैश्विक स्‍तर पर करोडों लोगों का फायदा होगा।
अमेरिका डब्‍ल्‍यूएचओ का सबसे बडा दानकर्त्ता है जिसने वर्ष 2023 में 18 प्रतिशत का योगदान किया है। अमेरिका के निर्णय से वैश्विक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए कोष के भविष्‍य पर चिंताए हो गई हैं।
अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने डब्ल्यू एच ओ से हटने का फैसला किया है। नवनियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस आशय के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

Next Post

टाटा एआईजी ने भारतीय व्यवसायों के लिए लाँच किया साइबरएज

Tue Jan 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 जनवरी (वार्ता) साधारण बीमा प्रदाता टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने साइबरएज पेश किया है, जो एक नया साइबर बीमा समाधान है जिसे सभी आकार के व्यवसायों को साइबर जोखिमों की एक विस्तृत श्रृंखला से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कंपनी के फाइनेंशियल लाइन्स के […]

You May Like