जंगल में मिले मासूम सगे भाईयों के शव

सिवनी। जिले के कोतवाली अंतर्गत सुभाष वार्ड क्षेत्र से कल रात से लापता मासूम सगे भाईयों के शव अरी थाना अंतर्गत सिवनी-कटंगी (बालाघाट) मार्ग पर अंबामाई पर्यटन केंद्र के घने जंगल में आज दोपहर मिले हैं। दोनों मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर अज्ञात आरोपित ने आसपास रखे पत्थरों से शवों को ढंक दिया था। पुलिस को जांच में मासूम सगे भाईयों का शव अंबामाई जंगल में लगभग 3 किमी अंदर घाटी क्षेत्र में मिले हैं। मयंक ढाकरिया (9) एवं उसके छोटे भाई दिव्यांश (6) के घर से गुमशुदगी-अपहरण की सूचना 15 जुलाई मंगलवार की रात बच्चों की मां ने कोतवाली पुलिस थाना में दर्ज कराई थी। तलाशी में एक संदिग्ध से पूछताछ के बाद कोतवाली व डूंडा सिवनी के संयुक्त पुलिस दल ने अंबा माई वन क्षेत्र से बच्चों के शवों को बरामद किया है। पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतकों के शव पोस्ट मार्टम करने भेज दिए गए हैं। घटनास्थल पर डाग स्क्वायड एफएसएल टीम पहुंचकर हत्या से जुड़े साक्ष्य एकत्रित करने में लगी है। जानकारी के अनुसार आरोपित ने निर्दयतापूर्वक बच्चों की हत्या की है। गला रेतने के बाद घटना को छिपाने आरोपित ने जंगल के दुर्गम घाटी क्षेत्र में मासूम बच्चों के शव के आसपास बड़े-बड़े पत्थर रख दिए गए थे। पुलिस मामले में संदिग्ध से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Next Post

महाराष्ट्र में मराठी के नाम पर राजनीति करना गलत-अठावले

Wed Jul 16 , 2025
जयपुर 16 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि महाराष्ट्र में मराठी के नाम पर गलत राजनीति की जा रही है और गैर मराठी मुद्दे पर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का रुख बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों के खिलाफ है। श्री अठावले […]

You May Like