चार बच्चों में एक संघ को समर्पित करें: बागेश्वर बाबा 

छतरपुर। नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है, शास्त्री ने संघ को आपदा के समय सेवा और राष्ट्ररक्षा में अग्रणी बताया

नागपुर में विश्व के पहले ‘भारतदुर्गा मंदिर’ के शिलान्यास समारोह में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने संबोधन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को चार बच्चे पैदा करने चाहिए और उनमें से एक बच्चे को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को समर्पित करना चाहिए, ताकि वह समाज और राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दे सके।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जब भी देश में कोई आपदा आती है, तब आम लोग अपनी सुरक्षा में लग जाते हैं, लेकिन संघ के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से लोगों की सहायता और रक्षा के लिए सबसे पहले आगे आते हैं। उन्होंने संघ के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे राष्ट्र निर्माण की मजबूत शक्ति बताया।

उन्होंने कहा कि नागपुर के कैंसर इंस्टीट्यूट परिसर में बन रहा भारतदुर्गा मंदिर देश को यह संदेश देगा कि भारत केवल आध्यात्मिक शक्ति का ही नहीं, बल्कि आत्मरक्षा और पराक्रम का भी प्रतीक है। यह ‘माला और भाला’ तथा ‘शास्त्र और शस्त्र’ के समन्वय का प्रतीक होगा।

कार्यक्रम में मोहन भागवत, नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस सहित कई संत और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। धीरेंद्र शास्त्री ने भारत को संतों और संस्कृति की भूमि बताते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य और ‘अखंड भारत’ की कामना की।

Next Post

चावल नरम, गेहूं, चीन के भाव बढ़े, दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Sat Apr 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव घट गया। गेहूं और चीनी की कीमतों में गिरावट रही जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत चार रुपये गिरकर 3,847 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं […]

You May Like