आदर्श कॉलोनी में अस्पतालों की अव्यवस्था से संक्रमण फैलने का खतरा

कटनी। आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में संचालित निजी अस्पताल और क्लिनिक स्वास्थ्य मानकों के विपरीत चल रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इन संस्थानों की लापरवाही से क्षेत्र में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है और संकरी गलियों में यातायात की समस्या भी विकराल हो गई है।

*निवासियों के आरोप*

निवासियों का कहना है कि अस्पतालों से निकलने वाला संक्रमित कचरा नगर निगम की सामान्य कचरा गाड़ी में डाला जाता है, जो घर-घर जाती है। इससे बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। मरीज और उनके परिजन अस्पतालों के बाहर तथा आसपास की सड़कों पर बैठते हैं, जिससे गंदगी और संक्रमण का वातावरण बनता है।

*पार्क की जमीन कब्जाने का मामला*

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक अस्पताल प्रबंधन ने पार्क की जमीन से पेड़-पौधे हटाकर वहाँ पार्किंग बना दी और नीम के पेड़ के चारों ओर पक्का चबूतरा तैयार कर दिया। जबकि जमीन की रजिस्ट्री में उक्त स्थल ‘पार्क’ के रूप में दर्ज है।

*पार्किंग सुविधा का अभाव*

अधिकांश अस्पतालों और क्लिनिकों के पास अपनी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद “पार्किंग पीछे है” जैसे बोर्ड लगाकर प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है।

*12 फीट की सड़क पर अस्पताल, जाम से लोग परेशान*

निवासियों का कहना है कि इन अस्पतालों का संचालन 12 फीट चौड़ी सड़कों पर हो रहा है। मरीजों की गाड़ियां और एम्बुलेंस खड़ी रहने से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण प्रतिदिन विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है और किसी भी दिन बड़ी घटना हो सकती है। दिनभर लगने वाले जाम से स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और आम राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

*निवासियों की मांग*

लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि आदर्श कॉलोनी क्षेत्र के सभी अस्पतालों और क्लिनिकों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Next Post

बेडरूम में खून से लथपथ मिले पति-पत्नी के शव

Sun Sep 14 , 2025
बालाघाट। हार्डवेयर कारोबारी और उनकी पत्नी का शव बेडरूम में खून से लथपथ मिला। घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे नादी गांव की है। कटंगी पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान हेमेंद्र बिसेन और उनकी पत्नी योगिता बिसेन के रूप में हुई। हेमेंद्र का शव बिस्तर के पास पड़ा हुआ […]

You May Like