बेडरूम में खून से लथपथ मिले पति-पत्नी के शव

बालाघाट। हार्डवेयर कारोबारी और उनकी पत्नी का शव बेडरूम में खून से लथपथ मिला। घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे नादी गांव की है।

कटंगी पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान हेमेंद्र बिसेन और उनकी पत्नी योगिता बिसेन के रूप में हुई। हेमेंद्र का शव बिस्तर के पास पड़ा हुआ था, जबकि उनकी पत्नी का शव बिस्तर पर मिला। पुलिस को इस मामले में हत्या की आशंका है, जिसके बाद उन्होंने तुरंत घटना स्थल को सील कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है और इस समय कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बताया जा रहा है कि हेमेंद्र बिसेन की नादी में हार्डवेयर की दुकान थी।

भाई ने देखा था शव

ग्रामीण गुणेश कटरे ने बताया कि घर में बेटा वशिष्ट बिसेन था। बेटी प्रज्ञा बिसेन नागपुर में जेईई की तैयारी कर रही है। परिवार व्यावसायिक रूप से मजबूत था। बड़े भाई ईश्वरी बिसेन कृषि उपज मंडी अध्यक्ष रहे हैं, जबकि दूसरे नंबर के भाई करण बिसेन का किराना का बड़ा कारोबार है, तीसरे नंबर के शैलेंद्र का अपना काम है। हेमेंद्र सबसे छोटे थे।

सबसे पहले दोनों के शव भाई करण ने देखा। हेमेंद्र और उनकी पत्नी जब नहीं दिखीं तो करण उनके कमरे में देखने गए। पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। फ़िलहाल जांच जारी है और पुलिस की टीम सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है l

Next Post

सर्वत्र श्रद्धा का विषय है परिक्रमा: भागवत

Sun Sep 14 , 2025
इंदौर. परिक्रमा सर्वत्र श्रद्धा का विषय है. हमारा देश श्रद्धा का देश है. जीवन श्रद्धा और विश्वास के आधार पर चलता है और दुनिया भी. पहले जड़वादी नहीं मानते थे लेकिन अब वे भी मानते हैं. हमारे यहां जो श्रद्धा है वो ठोस श्रद्धा है किसी से कही सुनी नहीं […]

You May Like