भिण्ड से लुटेरे को गिरफ्तार कर शहर लाई पुलिस

जबलपुर:संजीवनी नगर थाना अंतर्गत धनवंतरी नगर में 19 अप्रैल को मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं पर झपट्टा मार कर लूट करने वाले एक आरोपी को भिंड से गिरफ्तार कर शहर लेकर आ गई है।पुलिस के मुताबिक श्रीमती रूचि पटैल पति नीलेश कुमार साहू 39 वर्ष निवासी द्वारका परिसर धनवंतरी नगर ज्ञानगंगा इंजीनियरिंग कालेज जबलपुर में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।

19 अप्रैल को जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी तभी बाइक से दो लुटेरे पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने झपट्टामारकर मंगलसूत्र लूटकर भाग गए थे। इसके अलावा श्राीमती दीक्षा चडार पति दिलीप चडार 31 वर्ष निवासी जैन मंदिर के बगल में को भी लुटेरो ने निशाना बनाते हुए उनका उनका मंगलसूत्र एवं चैन लूटीं थी।

इस मामले में पूर्व गिरफ्तार आरोपी साहिल बेन उर्फ भूलन बेन पिता अशोक बेन 19 साल निवासी भोला नगर को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि क्रिस जाटव पिता चरन सिंह जाटव 18 वर्ष निवासी ग्राम नीमगांव तह. महगांव थाना परासों जिला भिण्ड हाल भोलानगर थाना गोहलपुर जिला का फरार था जिसे पुलिस भिंड से गिरफ्तार शहर लाई है। इसके साथ ही उसके कब्जे से लूटी गई बाइक, सोने की चैन जब्त की गई है।

Next Post

आरवीएआई ग्लोबल लॉन्च, उद्यम जगत में एआई और नवाचार लाने की घोषणा

Mon May 19 , 2025
मुंबई, 19 मई (वार्ता) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सेवाओं की अगली पीढ़ी की कंपनी आरवीएआई ग्लोबल ने आज अपने आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर उद्यमों को एआई-आधारित संगठन बनने में मदद करना है। कंपनी ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि यह कंपनी अत्याधुनिक तकनीक, […]

You May Like