राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी, पटवारी दीवान सिंह निलंबित

ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान को प्राप्त शिकायत की जांच में राजस्व अभिलेखों से संबंधित कार्यों में अनियमितता प्रमाणित पाए जाने पर एसडीएम ग्वालियर सिटी ने पटवारी दीवान सिंह राजपूत को निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने शिकायत प्राप्त होने के बाद एसडीएम ग्वालियर सिटी को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जांच में यह तथ्य सामने आया कि पटवारी द्वारा एसएआरए 2.0 पोर्टल पर दर्ज नामांतरण प्रकरण में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया तथा राजस्व अभिलेखों में अनियमितता की गई। शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम ग्वालियर सिटी ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत यह कार्रवाई की है।

Next Post

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आज करा कैलारस-बीरपुर पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ

Mon Aug 17 , 2026
ग्वालियर/मुरैना। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 अगस्त को दोपहर 2 बजे कैलारस–बीरपुर पैसेंजर ट्रेन (64635/64636) का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। ब्रॉड गेज पर कैलारस–बीरपुर रेल सेवा का संचालन क्षेत्रवासियों के […]

You May Like