इंदौर: शहर में तेज गर्मी का अहसास होने लगा है. आज तापमान ने 36 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चढ़ गया. आने वाले दो तीन दिन तापमान 38-39 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है. इसके बाद तापमान कम होगा, लेकिन माह के अंत में 40 डिग्री या उससे अधिक तक जा सकता है.आज इंदौर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो मार्च महीने में 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले दो तीन दिन तक गर्मी और तेज होकर तापमान में इजाफा करेगी. वैसे तीन चार दिन बाद पारा गिरेगा, लेकिन सामान्य से ज्यादा ही रहेगा. रात का तापमान भी अब सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहने लगा है और रात के तापमान में भी अब दिन प्रतिदिन वृद्धि होगी.
उतार-चढ़ाव होता रहेगा
मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि गर्मी अब बढ़ती जाएगी, लेकिन तापमान में उतार चढाव होता रहेगा. माह के अंत में 40 डिग्री के पार कर सकता है. मौसम साफ रहने से सूरज के तेवर तीखे होते जाएंगे और तापमान में वृद्धि संभावित है. अभी इस महीने में तापमान कम होगा, उसके बाद वापस बढ़ेगा.
