हिमंता सरमा सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री : राहुल

नयी दिल्ली, 05 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर सीधा हमला करते हुए उन्हें सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया है। श्री गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि श्री सरमा देश के सबसे भ्रष्ट और सबसे सांप्रदायिक मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा “श्री सरमा ने असम की जनता को धोखा दिया है और गुमराह किया है जिसका सबूत जनता के सामने है। असम की जनता उनके भ्रष्टाचार को कभी माफ नहीं करेगी,सज़ा तय है।”

गौरतलब है कि असम में 9 अप्रैल को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। राज्य में विधानसभा की 126 सीटें हैं और विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 20 मई, 2026 तक है। राज्य में राजनीतिक पार्टियों की यात्राएं, केंद्रीय नेताओं के दौरे, गांव-कस्बों में लग रहे पोस्टर और झंडों ने चुनावी माहौल तैयार कर दिया है।

Next Post

लोकसभा-विधानसभा सीटें बढ़ाना छोटे राज्यों के हित में नहीं : कांग्रेस

Sun Apr 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा तथा विधानसभा सीटों की परिसीमन संबंधी नीति को गलत बताते हुए उसको लेकर जारी प्रचार को भ्रामक बताया और कहा कि इस मुद्दे पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जय राम […]

You May Like