हाइवे पर घायल मिले अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

सौसर: नागपुर की ओर हाइवे पर शनिवार को एक अज्ञात युवक गंभीर घायल अवस्था में मिला, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अब मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी है।

​क्या है पूरा मामला –

जानकारी के अनुसार शनिवार को लोधीखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागपुर रोड पर लिटिल स्टेप स्कूल के पास एक अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सौसर में भर्ती कराया गया।

​इलाज के दौरान तोड़ा दम –

डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद युवक की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक हुलिए और व्यवहार से मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था। अभी तक उसके परिजनों या निवास स्थान के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
​पुलिस की अपील –

​मृतक का शव सिविल अस्पताल सौसर के शव गृह में पहचान हेतु सुरक्षित रखा गया है। बहरहाल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि, किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले तो 9425845439, 9479991518 इस नंबर पर तत्काल सूचित करें।

Next Post

काजी के सम्मान को लेकर विवाद

Sat Mar 21 , 2026
शाजापुर:कसेरा बाजार में शनिवार को नवनियुक्त शहर काजी के सम्मान समारोह के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। समाज के एक गुट ने विरोध करते हुए नारेबाजी की और नारे लगाए, जिससे कुछ देर तनाव फैल गया। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी संतोष सिंह वाघेला पुलिस बल के साथ मौके […]

You May Like