चार दिन के बाद 70 फीट की गहराई से निकला युवक का शव

छिंदवाड़ा। झिंगरिया वाटरफॉल में डूबे युवक का शव चौथे दिन रविवार को एसडीआरएफ की मदद से बदामद कर लिया है। शव को देखते ही परिजन बिलख पड़े। जिसके बाद एसडीआरएफ ने शव को पुलिस के सुर्पद कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार मुकुल शर्मा उम्र 32 साल यूपी के गाजियावाद का रहने वाला है। वह जुन्नारदेव में रिश्तेदारी में आया हुआ था। इस दौरान वह रविवार को रिश्तेदारों के साथ झिंगरिया वाटरफॉल घूमने गया हुआ था। सेल्फी लेने के दौरान उसका पैर फिसल गया। वह सीधे वॉटरफॉल में जा गिरा। वह इतनी गहराई में चला गया कि नीचे फंस गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। उसका शव ऊपर नहीं आ पाया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने एसडीआरएफ को इस मामले की सूचना दी। शाम होते होते एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। शाम होने के कारण पहले दिन रेस्क्यू नहीं किया जा सका। दूसरे दिन एसडीआरएफ ने रेस्क्यू प्रारंभ किया। दूसरे दिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। तीसरे दिन गोताखोरों की मदद ली गई। इसके बाद भी शव का कोई पता नहीं चला। आखिरकार चौथे दिन एसडीआरएफ ने गल की मदद से शव को बाहर निकाल लिया। जिसके बाद शव पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

गहराई और ठंडा पानी होने के कारण हो रही थी समस्या

होमगार्ड कमांडेंट के मुताबिक वाटरफॉल की गहराई अधिक होने और पानी ठंडा होने के कारण एसडीआरएफ को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। तीसरे दिन एसडीआरएफ के गोताखोर चालीस फीट तक पहुंचे। पानी ठंडा होने के कारण वह वापस लौट आए। इसके बाद उन्होंने बुधवार को गल डाले। गल को चारों ओर धुमाया गया। करीब 70 फिट की गहराई में शव गल में फंस गया। जिसके बाद तकरीबन 11.30 बजे शव को बाहर निकाल लिया गया।

दो घटनाएं होने की बजह भी बनी परेशानी

जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पांडे ने बताया कि छिंदवाड़ा के बजरंग नगर में एक युवक कुएं में डूब गया था। हमारी एसडीआरएफ की टीम वहां लगी हुई थी। इसी दौरान झिंगरिया वॉटल फॉल में घटना हो गई। आधी एसडीआरएफ की टीम को वहां भेज दिया गया। दूसरे दिन सुबह 10 बजे कुएं से शव को बरामद कर लिया गया। इसके बाद इस टीम को भी रवाना किया गया। तब कहीं जाकर रेस्क्यू में तेजी आई। तीन दिन बाद सफलता मिल गई।

Next Post

दो बाइक की आमने–सामने टक्कर, एक युवक की मौत, 3 गंभीर घायल

Wed Dec 3 , 2025
सागर। सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र के नरयावली डिपो के पास आज बुधवार रात करीब 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही नरयावली पुलिस और 108 एंबुलेंस […]

You May Like