
सागर। सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र के नरयावली डिपो के पास आज बुधवार रात करीब 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही नरयावली पुलिस और 108 एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। दो गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस से और एक घायल को पुलिस की 112 वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक और घायलों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
