
गुना। जिले में अवैध जुए-सट्टे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में जिले के कैंट, चांचौड़ा, म्याना और धरनावदा थानों की टीमों ने एक ही दिन में चार दर्जन के करीब जुआरियों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। इन कार्यवाहियों में कुल 45 जुआरी गिरफ्तार हुए, जिनसे करीब 33 हजार रुपए से अधिक की नकदी और कई ताश की गड्डियां जब्त की गईं। यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग थाना प्रभारियों और उनकी टीमों द्वारा एक साथ की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का स्पष्ट संदेश गया।
कैंट थाना पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 28 जुआरी गिरफ्तार, 18,980 नगद बरामद
पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के दिशा-निर्देशन, एएसपी मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम ने जुए के चार अलग-अलग फड़ों पर दबिश देकर 28 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई सिलावटी गांव में की गई, जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पहुंचकर 12 जुआरियों को पकड़ा। इनमें श्रीकिशन पुत्र खेमा जाटव, भगवान सिंह पुत्र कल्लू सेहरिया, मदन पुत्र मोतीलाल कुशवाह, अशोक पुत्र मुन्नालाल चंदेल, पहलवान पुत्र तुलाराम कुशवाह, माखन पुत्र लक्ष्मीनारायण कुशवाह, मुकेश पुत्र गोपाल जाटव, रामकृष्ण पुत्र मिश्रीलाल ओझा, कालूराम पुत्र हरिराम कुशवाह, रामस्वरूप पुत्र लालाराम ओझा, गणेशराम पुत्र बादाम सिंह कुशवाह और लल्लू पुत्र कलुआ हरिजन शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 9,800 नकदी और ताश की एक गड्डी जब्त की। दूसरी दबिश गोपालपुरा क्षेत्र में दी गई, जहां खेत में जुआ खेलते छह जुआरी बृजेन्द्र पुत्र रमेश अहिरवार, अमरचंद पुत्र काशीराम अहिरवार, नरेन्द्र पुत्र भगवानलाल जाटव, प्रमोद पुत्र प्रेमनारायण जाटव, नरेन्द्र पुत्र प्रकाश नारायण जाटव और कमल किशोर पुत्र महेश बाबू जाटव गिरफ्तार किए गए। यहां से 2,220 नकदी और ताश की एक गड्डी जब्त हुई। तीसरी कार्रवाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ढाबे के पास हुई, जहां केशव पुत्र कमल सिंह कुशवाह, कुशल पुत्र कैलाश लोधा, रामबाबू पुत्र हरि सिंह कुशवाह और रघुवीर पुत्र काशीराम लोधा को पकड़ा गया। पुलिस ने 5,070 नकदी सहित ताश की गड्डी जब्त की। चौथी कार्रवाई पिपरौदा खुर्द में की गई, जहां स्कूल के पास चार जुआरी विनोद पुत्र नन्नूलाल वाल्मीक, मोहित पुत्र जगन्नाथ अहिरवार, अशोक पुत्र कन्हैयालाल कुशवाह और राजकुमार पुत्र नत्थूलाल कुशवाह पकड़े गए। इनसे 1,890 नकदी बरामद हुई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, गौरीशंकर सांसी, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, देवेन्द्र रघुवंशी, अभिनेष रघुवंशी, शुभम रघुवंशी, अंशुल रघुवंशी, गौरव देवलिया, सूर्यभान जाट, राजू बघेल और चालक आसिम की सराहनीय भूमिका रही।
चांचौड़ा थाना पुलिस ने तेलीगांव में पकड़े 5 जुआरी, 6350 नकद बरामद
एएसपी मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चांचौड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार मेहरा और बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह ने बीती शाम तेलीगांव की पठार पर दबिश दी। पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच जुआरियों लेखराज पुत्र श्रीकृष्ण लोधी, राकेश पुत्र नवल सिंह लोधी, लखन पुत्र सुपहाड़ सिंह लोधी, बब्लू पुत्र उमराव सिंह लोधी और राजकुमार पुत्र फूल सिंह लोधी को गिरफ्तार किया। मौके से 6,350 नकदी और ताश की एक गड्डी जब्त की गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक शुभम मिश्रा, नरेन्द्र ओझा, अजय समाधिया और सचिन भिलाला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
म्याना थाना क्षेत्र के ऊमरी गांव में फड़ पर धावा, सात जुआरी गिरफ्तार, 4,600 बरामद
एसपी अंकित सोनी के निर्देश पर म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रचना खत्री ने टीम सहित ऊमरी गांव के आगर मोहल्ला में दबिश दी। पुलिस ने मौके से राधेश्याम पुत्र ओमप्रकाश ओझा, पवन पुत्र सूरजभान कुशवाह, सोनू पुत्र मंजू कुशवाह, सुनील पुत्र नारायण सिंह कुशवाह, गोविंद पुत्र कमल सिंह प्रजापति, कमल किशोर पुत्र गोवर्धन प्रजापति और राकेश पुत्र कालूराम प्रजापति को गिरफ्तार किया। इनके पास से 4,600 नगद और ताश की गड्डी जब्त की गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुजीत सिंह सिकरवार, अशोक गुर्जर, आरक्षक रंजीत रमन, सुनील यादव और सैनिक धर्मेन्द्र रघुवंशी शामिल रहे।
धरनावदा पुलिस ने मुरादपुर में पकड़े 5 जुआरी, 3,340 जब्त
एसडीओपी दीपा डोडवे के मार्गदर्शन में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे ने झागर चौकी प्रभारी सउनि राजीव गौड़ के साथ टीम बनाकर मुरादपुर गांव में कार्रवाई की। पुलिस ने सरकारी स्कूल के पास खेत में जुआ खेलते पांच जुआरियों अननसिंह पुत्र मिश्रीलाल यादव, मनमोहन पुत्र रमेश यादव, प्रताप पुत्र तुलाराम रजक, मांगीलाल पुत्र वंशीलाल धाकड़ और दादावीर पुत्र धर्मराज पारदी को पकड़ा। मौके से 3,340 नकदी और ताश की एक गड्डी बरामद की गई। इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक जोगेश शर्मा, आरक्षक राघवेन्द्र बुंदेला, राजेश परिहार, रविन्द्र सोलंकी और संदीप धाकड़ की भूमिका रही।
