दीनदयाल नगर में ध्वजारोहण के साथ शुरू धर्मचक्र महामंडल विधान 

सागर। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर दीनदयाल नगर में पांच दिवसीय श्री धर्म चक्र महामंडल विधान का आयोजन क्षुल्लक श्री नय सागर महाराज के सानिध्य में शुरू हुआ। मुनि सेवा समिति सदस्य मनोज जैन लालो ने बताया कि सुबह सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, घटयात्रा, ध्वजारोहण, मंडप शुद्धि, इंद्र प्रतिष्ठा का कार्यक्रम विधानाचार्य बा. ब्र पुष्पेंद्र भैया दिल्ली के द्वारा संपन्न कराया गया। ध्वजारोहण करने का सौभाग्य मुकेश जैन श्रीमती सविता जैन मुकेश जैन को प्राप्त हुआ।

सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य मंदिर कमेटी अध्यक्ष आर के जैन श्रीमती पुष्पा जैन, चक्रवर्ती श्रीमती दीप्ति मनोज जैन, महायज्ञ नायक श्रीमती रीना अजय जैन ,कुबेर सुधा नरेंद्र जैन ,यज्ञनायक श्रीमती नीलू राजेश जैन , श्रावक श्रेष्ठि पं. दीपचंद जैन,ईशान इंद्र आशीष जैन बंडा, सानत इंद्र शशि सुभाष जैन,

माहेन्द्र राजेंद्र जैन को प्राप्त हुआ।

Next Post

सींग पर लगाया घी व रंगरोगन, खुशहाली के लिए की कामना

Wed Oct 22 , 2025
सिलवानी। दीपावली का पर्व जहां एक ओर घरों में लक्ष्मी पूजा और रोशनी का त्योहार है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में इस दिन मवेशियों की पूजा का विशेष महत्व होता है। ग्रामीण क्षेत्र में किसान और पशुपालक अपने मवेशियों को विशेष आहार देकर उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करते हैं। […]

You May Like