10 वर्षीय बालक की बारिश मे भरे पानी के गड्ढे में डूबने से हुई मृत्यु 

पन्‍ना। पुलिस थाना सलेहा अन्तर्गत ग्राम भमरहा में शाम को 10 वर्षीय बालक की गड्ढे में डूबने से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकास पिता बाबू लाल वर्मा उम्र 10 बर्ष सुबह स्थानीय विधालय में शिक्षण कार्य करके शाम घर आया और स्कूल का बैग घर में रख स्थानीय खेतों के पास शोच करने के लिए चला गया। साथ में उसके साथ ओर भी लड़के गये हुए थे। शोच के दौरान वह खेत में स्थित गड्ढे में पानी को देख कर पहुंचा और वहां उसका पैर फिसल गया ,जिससे वह पानी में डूबने लगा।जिसे देखकर साथ के लड़के घबड़ा कर घर की और भागे और परिजनों को लेकर वहां पहुंच कर गड्ढे से विकास को बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेहा लायें। जहां पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विकास को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

Next Post

अमरनाथ यात्रा पर गईं ग्वालियर की महिला श्रद्धालु की मौत

Wed Jul 9 , 2025
ग्वालियर। अमरनाथ यात्रा पर गईं ग्वालियर की महिला श्रद्धालु की मौत की खबर मिल रही है। महिला का नाम कल्पना अग्रवाल निवासी दाल बाजार है | अमरनाथ यात्रा के पंचतरणी पड़ाव पर उनकी मृत्यु हुई। उनके पार्थिव शरीर को ग्वालियर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। Facebook Share on […]

You May Like