बीएलएस को ओडिशा से मिला स्वास्थ्य कार्ड योजना के लाभार्थियों के सत्यापन का काम

नयी दिल्ली, (वार्ता) तकनीक आधारित सेवा प्रदाता कम्पनी बीएलएस इंटरनेशनल की अनुषंगी बीएलएस ई-सर्विसेज को ओडिशा सरकार से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – गोपाबंधु जन आरोग्य योजना (एबी पीएमजेएवाई-जीजेएवाई) के अंतर्गत लाभार्थी सत्यापन सेवाएं प्रदान करने का अनुबंध मिला है।

कंपनी की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार यह पहल राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के सहयोग से शुरू की गई है और इसका उद्देश्य पूरे ओडिशा राज्य में 3.5 करोड़ लाभार्थियों को पीवीसी को-ब्रांडेड एबी-पीएमजेएवाई-जीजेएवाई कार्ड वितरित करना है।

बीएलएस राज्य सरकार और एनएचए के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करेगा और एबी पीएमजेएवाई-जीजेएवाई कार्डों के लंबित कार्ड वितरण की समस्या को सुलझाएगा।

बीएलएस इंटरनेशनल के संयुक्त प्रबंध निदेशक और बीएलएस ई-सर्विसेज के चेयरमैन शिखर अग्रवाल ने कहा, “ओडिशा सरकार द्वारा हमें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हम गौरवान्वित हैं।” उन्होंने कहा कि एबी-पीएमजेएवाई-जीजेएवाई योजना ओडिशा के लोगों के लिए एक बड़ा बदलाव लाने वाली योजना है, जो उन्हें बिना किसी वित्तीय कठिनाई के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करती है।

बीएलएस पंजाब में भी खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के साथ घर-घर जाकर आधार नामांकन और अद्यतन सेवाएँ प्रदान कर रही ।

Next Post

सस्टेनेबल हॉस्पिटैलिटी हैंडबुक लॉन्च

Thu Apr 17 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) होटलों को ऊर्जा, जल, कचरा प्रबंधन और समुदाय पर प्रभाव जैसे क्षेत्रों में पर्यावरण के अनुकूल कार्यप्रणाली अपनाने के लिए एक व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करने वाली सस्टेनेबल हॉस्पिटैलिटी हैंडबुक लॉन्च की गई है, जो वैश्विक रूप से मान्य पद्धतियों और भारतीय उदाहरणों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य […]

You May Like

मनोरंजन