जबलपुर: न्यू रांझी लॉयर्स फोरम, रांझी के अधिवक्ताओं की आवश्यक बैठक राधा कृष्ण मंदिर, रांझी में आयोजित हुई। बैठक में फोरम के गठन, कार्यप्रणाली और आगामी गतिविधियों के संचालन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से फोरम की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रमोद त्रिपाठी को अध्यक्ष, गोविंद दास अहिरवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवेश कोल्हेकर को उपाध्यक्ष, प्रहलाद चौधरी को सचिव, मुकेश पाटकर को सह-सचिव तथा नीरज वर्मा को कोषाध्यक्ष/प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में फोरम को मजबूत करने और अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही नए सदस्यों के पंजीयन फॉर्म उपलब्ध कराकर संगठन विस्तार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में दिनेश अरोरा, आयुष रजक, लक्ष्मण प्रसाद यादव, अरविंद सिंह तोमर, अभय पटेल, कमल किशोर साहू, अनिल कुमार पटेल, प्रदीप यादव, जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
