खेल चेतना मेला के शुभारंभ पर निकली खेल जागृति रैली

रतलाम: खेल चेतना मेला के शुभारंभ से पूर्व शहर में खेल जागृति रैली निकाली गई। इसकी शुरूआत कॉलेज ग्राउंड से हुई। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, खेल सलाहकार अशोक जैन लाला, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, महेंद्र बोथरा, डॉ. नरेंद्र मेहता, प्रदीप सिंह राव ने झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया।

खेल जागृति रैली में शहर के 100 से अधिक स्कूलों के बच्चों ने सहभागिता की। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुई नेहरू स्टेडियम पहुंची। जहां मार्च पास्ट के साथ रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने अतिथियों को सलामी दी। यहां मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया, कार्यक्रम के अध्यक्ष क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, श्रीमती नीता काश्यप ने ध्वज वंदन कर खेल मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय तैराक अब्दुल कादिर ने विद्यार्थियों को खेल मेले की शपथ दिलाई।
पहले दिन शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर हुए रोमांचक मुकाबले: पहले दिन शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर खेल प्रतिस्पर्धाएं आयोजित हुई। नेहरू स्टेडियम पर बालिका क्रिकेट स्पर्धा आयोजित हुई, जिसमें बालिकाओं ने बेहतरीन खेल प्रस्तुत किया। टेनिस बॉल से आयोजित क्रिकेट स्पर्धा में बालिकाओं ने जोरदार शॉट लगाते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। यहां कबड्डी एवं खो-खो के मुकाबले भी हुए।

कॉलेज ग्राउंड पर एथलेटिक्स, लंबी कूद एवं गोला फेंक, हॉकी, रोटरी हॉल में शतरंज, रेलवे ग्राउंड में फुटबॉल, रेलवे सीनियर ग्राउंड पर व्हालीबॉल, रेलवे जूनियर ग्राउंड पर बास्केटबॉल, बैडमिंटन, संत कंवरराम खेल मैदान पर योग, मलखंब, स्केटिंग और सेठिया ब्लॉक मेकर पर शूटिंग स्पर्धा आयोजित हुई। बालिका क्रिकेट के रोमांचक मुकाबलों में पहले दिन गुरूतेग बहादुर एकेडमी, सांदीपनि विद्यालय, द किंग्स एकेडमी, सांई श्री इंटरनेशनल, मॉर्निंग स्टार, शासकीय नवीन कन्या, न्यू अर्पित एवं कन्या शिक्षा परिसर ने पहले दौर के मुकाबले जीते। बालक वर्ग में गुरूतेग बहादुर एकेडमी, संत नामदेव, गुजराती समाज एवं सरस्वती विद्या मंदिर ने जीत दर्ज की।
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत बच्चों को शपथ दिलाई

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री मध्य प्रदेश शासन सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में खेल चेतना मेला का शुभारंभ हुआ। 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत बच्चों को शपथ दिलवाई गई एवं हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा सहित जनप्रतिनिधि विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में बालक, बालिकाएं, महिलाएं उपस्थित थे।

Next Post

शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 75,257 करोड़ रुपये बढ़ा

Sun Dec 21 , 2025
मुंबई, 21 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में रही गिरावट के बीच बीएसई की शीर्ष 10 में शामिल छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) बीते सप्ताह 75,257 करोड़ रुपये बढ़ गया जबकि अन्य चार कंपनियों का 45,842 करोड़ रुपये घट गया। सप्ताह के दौरान सूचना एवं प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का […]

You May Like