
उज्जैन। आगर से उज्जैन की ओर आ रही कार में युवकों के पास मादक पदार्थ होने की खबर मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी की। कार को रोका गया और उसमें सवार 2 युवकों को हिरासत में लिया। उनके पास से एमडी ड्रग्स बरामद हो गई। राघवी थाना पुलिस ने बताया कि दीपावली की शाम पुलिस सुरक्षा-व्यवस्था में मुस्तैद थी, उसी दौरान खबर मिली की आगर की ओर से आ रही कार में 2 युवक मादक पदार्थ लेकर आ रहे है।
ग्राम झांगरा शनि मंदिर के पास नाकाबंदी की गई। कार के आते ही उसे रोका गया और उसमें सवार 2 युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी लगी गई। उसके पास से 40 हजार कीमत की एमडी ड्रग्स बरामद हो गई। पूछताछ में दोनों के नाम समीर उर्फ अक्कू पिता हमीद खां और मोईन पिता राजा खां निवासी नयापुरा उज्जैन सामने आये। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया था। 2 दिनों की रिमांड पर लिया गया है। ड्रग्स बड़ौद से लाना बताया गया है। एक टीम ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले की तलाश में बडौद भेजी गई है।
