देवीधाम में अवैध वसूली से भड़का जनाक्रोश

सलकनपुर। देवीधाम सलकनपुर में सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया. बड़ी संख्या में लोग वाहन एंट्री गेट पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई. प्रदर्शनकारियों ने एंट्री व्यवस्था में कथित अवैध वसूली तथा वाहनों से ली जा रही राशि की रसीद को लेकर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की.

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एंट्री गेट पर राशि वसूली की व्यवस्था को लेकर लंबे समय से लोगों में असंतोष बना हुआ है. उनका कहना है कि वाहनों से ली जाने वाली राशि की पारदर्शी व्यवस्था होनी चाहिए तथा प्रत्येक भुगतान की रसीद उपलब्ध कराई जानी चाहिए. लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए अपनी विभिन्न मांगों का जल्द निराकरण करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को मांगों के समाधान के लिए 2 से 4 दिनों का समय दिया है. आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. लोगों का कहना है कि जरूरत पडऩे पर बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर आंदोलन करेंगे. अब प्रशासन के सामने लोगों की मांगों के निराकरण और एंट्री गेट पर राशि वसूली से जुड़े आरोपों की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की चुनौती है.

 

Next Post

युवा कांग्रेस ने शुरू किया ‘बेहतर भोपाल’ अभियान

Tue Aug 18 , 2026
भोपाल। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर देशभर में चलाए जा रहे ‘बेहतर सिटी अभियान’ के तहत भोपाल में ‘बेहतर भोपाल’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य शहर के वार्डों और मोहल्लों में नागरिकों की मूलभूत समस्याओं को चिन्हित कर उन्हें संबंधित विभागों के समक्ष व्यवस्थित तरीके […]

You May Like

मनोरंजन