युवा कांग्रेस ने शुरू किया ‘बेहतर भोपाल’ अभियान

भोपाल। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर देशभर में चलाए जा रहे ‘बेहतर सिटी अभियान’ के तहत भोपाल में ‘बेहतर भोपाल’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य शहर के वार्डों और मोहल्लों में नागरिकों की मूलभूत समस्याओं को चिन्हित कर उन्हें संबंधित विभागों के समक्ष व्यवस्थित तरीके से उठाना है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व भोपाल ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कोटवाल ने अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पूर्व युवा कांग्रेस एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा एआईसीसी सचिव कुणाल चौधरी, प्रदेश महासचिव अमित शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज, सुरेश शर्मा, कुंदन पंजाबी और युवा कांग्रेस सचिव अनिकेत द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अभियान के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में पहुंचकर नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे तथा उनकी समस्याओं का दस्तावेजीकरण करेंगे। इन समस्याओं को नगर निगम, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, कचरा संग्रहण, यातायात, पार्किंग, सार्वजनिक परिवहन, सार्वजनिक शौचालय, पार्क, खेल मैदान, सरकारी स्कूल एवं अस्पताल तथा आवास और भूमि-स्वामित्व से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।

गोपाल कोटवाल ने कहा कि अभियान में सफाईकर्मियों, छोटे व्यापारियों, स्ट्रीट वेंडरों, ऑटो-रिक्शा चालकों, महिलाओं, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य समस्याओं के समयबद्ध समाधान और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

 

 

Next Post

बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल निर्माण का पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लिया जायजा, 14 से 16 महीने में पूरा करने का लक्ष्य

Tue Aug 18 , 2026
छतरपुर। बागेश्वर धाम में निर्माणाधीन विशाल बागेश्वर बालाजी कैंसर हॉस्पिटल के निर्माण कार्यों का जायजा लेने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री निर्माण स्थल पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद इंजीनियरों और तकनीकी टीम से निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा को लेकर जानकारी ली। प्रोजेक्ट मैनेजर ने उन्हें निर्माण कार्य की […]

You May Like

मनोरंजन