मकाओ ने तूफ़ान विफा के लिए नंबर 8 सिग्नल किया जारी

मकाओ, 20 जुलाई (वार्ता) चीन के मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) ने तूफ़ान विफा को देखते हुए रविवार सुबह ‘तत्काल रोकथाम चरण’ घोषित किया।

मकाओ मौसम विज्ञान और भूभौतिकीय ब्यूरो ने उष्णकटिबंधीय चक्रवात सिग्नल नंबर 8, जारी किया जो तीसरा सबसे ऊँचा स्तर है। इसमें एक पीली तूफ़ानी लहर की चेतावनी जारी की गई। इसके साथ ही माध्यमिक, प्राथमिक और छोटे बच्चाें की विशेष कक्षाएं स्थगित कर दी गईं।

मकाओ नागरिक सुरक्षा संचालन केंद्र के अनुसार बॉर्डर गेट चेकपॉइंट, किंगमाओ चेकपॉइंट और झुहाई-मकाओ सीमा पार औद्योगिक क्षेत्र चेकपॉइंट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। मकाओ समुद्री और जल ब्यूरो ने पहले घोषणा की थी कि शनिवार रात आखिरी जहाज के प्रस्थान के बाद सेवाएं निलंबित कर दी गईं और मकाओ में सभी स्थानीय समुद्री पर्यटन क्षेत्रों को रविवार को बंद करने की घोषणा कर दी गई है।

Next Post

चीन ने तिब्बत में दुनिया की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना का निर्माण शुरू किया

Sun Jul 20 , 2025
बीजिंग, 20 जुलाई (वार्ता) चीन ने भारत की चिंताओं को दरकिनार करते हुए तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में यारलुंग सांगपो नदी के निचले इलाकों में लगभग 1.2 ट्रिलियन युआन (167.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर) लागत वाली जलविद्युत परियोजना का निर्माण आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है। चीनी परिषद ने अपनी वेबसाइट […]

You May Like