जमीन बिक्री के नाम पर महिला व्यवसायी से 17 लाख की ठगी, दो भाइयों पर मामला दर्ज

बीना। बीना में महिला व्यवसायी से जमीन की फर्जी बिक्री और रकम हड़पने का मामला सामने आया है। मकरोनिया सागर निवासी कविता लारिया ने पुलिस में शिकायत की कि बीना के इंदरसिंह ठाकुर और बहादुरसिंह ठाकुर ने उनकी जमीन से लगी भूमि को अपना बताकर 2019 में 9 लाख में बेचा, जिसकी रजिस्ट्री भी कराई गई। बाद में आरोपियों ने एक अन्य जमीन को भी बेचने की बात कहकर इलाज, विवाह और पारिवारिक जरूरतों के बहाने 17.42 लाख रुपये ले लिए। बाद में पता चला कि उक्त जमीन संयुक्त पारिवारिक संपत्ति है। जब पीड़िता ने रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू की तो दोनों आरोपी भाग निकले। आरोप है कि उन्होंने जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और व्यापार में बाधा डाली। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों पर धारा 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डीजे वाहन, चार युवक झुलसे

Mon Aug 4 , 2025
सिवनी। कांवड़ यात्रा के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। यह यात्रा लखनवाड़ा के वैनगंगा घाट से भोमा गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छिंदवाड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास डीजे वाहन हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने […]

You May Like