कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डीजे वाहन, चार युवक झुलसे

सिवनी। कांवड़ यात्रा के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। यह यात्रा लखनवाड़ा के वैनगंगा घाट से भोमा गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छिंदवाड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास डीजे वाहन हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही डीजे वाहन विद्युत लाइन से टकराया, उसमें तेज करंट फैल गया और उसमें सवार चार युवक बुरी तरह झुलस गए।

हादसे के बाद यात्रा में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवकों को तत्काल जिला अस्पताल सिवनी ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में तीन को न्यू लाइफ अस्पताल और एक को नागपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

महिष्मति घाट पर भव्य रुद्राभिषेक, शिव नाम के जयघोष से गूंज उठा शहर

Mon Aug 4 , 2025
मंडला।श्रावण मास के अंतिम सोमवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल मंडला के तत्वावधान में महिष्मति घाट पर भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे से प्रारंभ हुए इस दिव्य अनुष्ठान में श्रद्धा, भक्ति और शिव आराधना का अद्वितीय संगम देखने को मिला । इस सामूहिक रुद्राभिषेक […]

You May Like