किन्नर समाज का भुजरियों को लेकर जुलूस, गुफा मंदिर में हुआ समापन

भोपाल। मंगलवारा क्षेत्र से किन्नर समाज द्वारा भुजरियों को लेकर पारंपरिक जुलूस निकाला गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। रंग-बिरंगे वस्त्रों में सजे किन्नरों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए शहरवासियों का मन मोह लिया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए गुफा मंदिर पहुंचा, जहां धार्मिक विधि-विधान के साथ इसका समापन हुआ। आयोजन में किन्नर समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के महत्व पर प्रकाश डाला और समाज में आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दिया।

Next Post

लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Mon Aug 11 , 2025
भोपाल। जिला कांग्रेस कमेटी ने विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुतला दहन किया। यह विरोध जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में हुआ। कांग्रेस का आरोप है कि फर्जी वोट और विशेष मतदाता सूची संशोधन के नाम पर गरीबों व आदिवासियों के नाम […]

You May Like