पांढुरना: पांढुरना से लगे तिगांव-गुडनखापा के मध्य रेलवे पटरी पर एक युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे रेलवे पुलिस के सिपाही द्वारा युवक को नगर जिला मुख्यालय के चिकित्सालय लाया जहां चिकित्सकों द्वारा इसका स्वास्थ्य परीक्षण करने पर इसे मृत घोषित किया ।
रेलवे पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सिकन्दराबाद सुपरफास्ट ट्रेन क्रमांक 12792 से पायदान पर बैठकर सफर कर रहा युवक इस चलती ट्रेन से रविवार की रात्रि लगभग 10:45 बजे ग्राम तिगांव-गुडनखापा के बीच गिर गया,रेलवे पुलिस द्वारा इस घायल युवक को संपर्क क्रांति ट्रेन से नगर के रेलवे स्टेशन पर लाने के तुरंत बाद नगर के चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों से इसे मृत घोषित किया, युवक के कपड़ों में मिले दस्तावेज पर मृतक युवक की पहचान रणजीत सिंह पारधी हिंगना नागपुर के रूप में हुई हैं ।
