एमडी ड्रग्स केस में एक और आरोपी गिरफ्तार

इंदौर:क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई पहले पकड़े गए आरोपी से मिली जानकारी और मुखबिर सूचना के आधार पर की गई.पुलिस ने पूर्व में मोहम्मद अजीम को 12.87 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा था. पूछताछ में उसने अपने साथी शिफान खान उर्फ गब्बू निवासी सदर बाजार का नाम बताया, जो लंबे समय से फरार था.

इसके बाद टीम ने उसे तलाश कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार शिफान अन्य राज्यों से एमडी ड्रग्स लाकर इंदौर में सप्लायरों तक पहुंचाता था. प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह दिहाड़ी पर रिपेयरिंग का काम करता है और 10वीं तक पढ़ा है. फिलहाल पुलिस आरोपी से ड्रग्स के स्रोत और नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है.

Next Post

जैव विविधता बोर्ड से पुरस्कृत राम लोटन ने किया पिण्डदान

Mon May 11 , 2026
सतना :प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात में हुए उल्लेख के जरिए सुर्खियों में आए और जैव विविधता बोर्ड पुरुस्कार प्राप्त कर चुके जिले के ख्यातिलब्ध किसान राम लोटन कुशवाहा ने न सिर्फ अपने जीवित रहते हुए ही अपना मृत्यु संस्कार कर लिया है, बल्कि मुत्यु भोज के आयोजन को […]

You May Like