ग्वालियर:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष अतर सिंह तोमर ने बताया कि आज 19 अगस्त को प्रातः 8 बजे महाराजा मान सिंह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से इंजी. राजेंद्र सिंह भदौरिया, ब्रजराज सिंह तोमर, सुखवीर सिंह तोमर, अतुल भदौरिया, रविन्द्र सिंह पवैया, धनेंद्र चौहान उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर पुष्प माला व ढोल नगाड़ो के साथ पूजन स्तुति की जाएगी एवं मिष्ठान वितरण किया जायेगा। महाराजा मान सिंह संग्रहालय हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया जायेगा। इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की गई है। अपील करने बालो मे ब्रजेश सिंह भदौरिया, चंद्रेश पवैया, चंदू राजावत, जितेंद्र तोमर, मुन्ना तोमर आदि प्रमुख हैं।
