जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत डुमना चौकी में बदमाश ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए उसे धमका डाला। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। दोनों गुटों में टकराव की स्थिति निर्मित हो गई सूचना मिलते ही तीन थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और मोर्चा संभाला। दोनों पक्षों को समझाइश देने के साथ अलग किया गया, हालांकि बाद में पुलिस ने पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक श्यामलाल यादव निवासी ग्राम गधेरी, एक मामले में अपने चाचा के लड़के अरबिन्द यादव के साथ आधार कार्ड देने चौकी डुमना आया था, उसी समय अक्कू यादव एवं आकाश मिश्रा भी चौकी आया था। जिनके बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। अक्कू यादव ने श्यामलाल के साथ हाथ मुक्को से मारपीट कर दी। अरबिन्द यादव ने बीच बचाव किया। उसके बाद अक्कू यादव जाते जाते बोल रहा था कि अगली बार मिला तो जान से मार दूंगा।
