इटारसी में डेढ़ घंटे की बारिश से सड़कों और बस्तियों में जलभराव

इटारसी: बुधवार शाम करीब डेढ़ घंटे की तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था अस्त-व्यस्त कर दी। पांचवीं लाइन, सातवीं लाइन और लाइन एरिया में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे बाइकें और वाहन आधे तक डूब गए। सूरजगंज क्षेत्र में बारिश का पानी सैलाब की तरह बहता रहा, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राधाकृष्ण मार्केट में भी जलभराव की गंभीर स्थिति रही। नालियों और नालों की सफाई अधूरी रहने से पानी निकल नहीं सका और नगर पालिका की लापरवाही उजागर हो गई।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय ने नगर की इस स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद इटारसी की पांचवीं लाइन थोड़ी-सी बारिश में बेहाल हो जाती है।नर्मदापुरम जिले में इस साल औसत से अधिक बारिश दर्ज हुई है। 17 सितंबर तक जिले में 1299.8 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 1370.5 मिमी है।

पचमढ़ी में सर्वाधिक 1841.0 मिमी, बनखेड़ी में 1517.8 मिमी और पिपरिया में 1455.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में जिले में 60.8 मिमी बारिश हुई, जिसमें पिपरिया में सबसे अधिक 43.8 मिमी दर्ज की गई।जलाशयों की स्थिति भी चिंताजनक है। तवा जलाशय का जलस्तर 1165.87 फीट है, जो अधिकतम 1166 फीट से लगभग बराबर है। बारना जलाशय अपने अधिकतम स्तर 348.55 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि बरगी जलाशय का स्तर 411.40 मीटर और सेठानी घाट का स्तर 942.40 फीट दर्ज किया गया है।

Next Post

PM मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा शुरू, स्वच्छता से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक कार्यक्रम

Thu Sep 18 , 2025
सीहोर/सलकनपुर/भेरूंदा:पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा ने सेवा पखवाड़े के रूप में मनाना शुरू किया. जिलेभर में स्वच्छता, स्वास्थ्य, प्रशिक्षण शिविर और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुए.सीहोर में सेवा पखवाड़े की शुरुआत वार्ड 34 के बूथ 54 से हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय व नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर […]

You May Like

Play sound