PM मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा शुरू, स्वच्छता से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक कार्यक्रम

सीहोर/सलकनपुर/भेरूंदा:पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा ने सेवा पखवाड़े के रूप में मनाना शुरू किया. जिलेभर में स्वच्छता, स्वास्थ्य, प्रशिक्षण शिविर और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुए.सीहोर में सेवा पखवाड़े की शुरुआत वार्ड 34 के बूथ 54 से हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय व नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया. महिलाओं-किशोरियों को स्वास्थ्य परामर्श, प्रसव पूर्व जांच, एनीमिया स्क्रीनिंग और बच्चों का टीकाकरण जैसी सेवाएं दी गईं.

लाभार्थियों को योजनाओं के प्रमाणपत्र भी बांटे गए. इधर,सलकनपुर में विधायक रमाकांत भार्गव ने स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में भाग लिया और मरीजों को फल वितरित किए. उन्होंने ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कार्यक्रमों में सहभागिता की व देवी धाम सलकनपुर में निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया.

उधर,भैरूंदा में पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय व मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सफाई अभियान चलाया. सेवा पखवाड़े में रक्तदान शिविर, खेल प्रतियोगिताएं, पौधारोपण और विशिष्ट जनों का सम्मान जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे.

Next Post

युवक की हत्या कर शव गड्ढे में दफनाया

Thu Sep 18 , 2025
सीहोर: तीन दिन पहले घर से बाईक में पेट्रोल डलवाने का कहकर निकले युवक की लाश बड़झिरी स्थित एक फार्म हाउस के पीछे गड्ढे में दफन मिली. संभवत: युवक की हत्या कर उसकी लाश को गड्डे में दफना दिया था. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल निर्मित हो […]

You May Like

मनोरंजन