ईरान ने कैस्पियन सागर में जहाज पर हमले को लेकर यूक्रेन के राजनयिक को तलब किया

तेहरान, 26 जुलाई (वार्ता) ईरान ने कैस्पियन सागर में उसके व्यापारिक जहाज पर हुए कथित यूक्रेनी हमले के विरोध में यूक्रेन के राजनयिक प्रतिनिधि को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और अन्य एक घायल हो गया था।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को टेलीग्राम पर लिखा, “ईरान का विदेश मंत्रालय शनिवार सुबह कैस्पियन सागर में एक ईरानी व्यापारिक जहाज़ पर यूक्रेन के हमले की कड़ी निंदा करता है। हमले के कारण जहाज़ पर विस्फोट हुआ, जिससे एक नाविक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। यह हमला संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2, पैराग्राफ 4 का उल्लंघन है और आक्रामकता का ऐसा कृत्य है जो युद्ध की आग को और भड़का सकता है।”

मंत्रालय ने आगे कहा कि ईरान अंतरराष्ट्रीय कानून, “खासकर वैध आत्मरक्षा के सिद्धांत” के अनुसार जवाबी कार्रवाई करने और अपने हितों व राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन की गैर-जिम्मेदाराना हरकतों के नतीजों की जिम्मेदारी उसकी और उसका समर्थन करने वालों की होगी।

Next Post

नींद का झोंका या अचानक आया जानवर? बुधनी में रेलिंग तोड़ 40 फीट नीचे गिरी नई तूफान गाड़ी

Sun Jul 26 , 2026
बुधनी: बुधनी नेशनल हाईवे ब्रिज गड़रिया नाला पर सुबह तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और […]

You May Like