भोपाल: रवींद्र भवन में दिगंबर जैन समाज द्वारा आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के 80वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह गुरु पूर्णिमा जैसी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। समाज के हर घर में दिन की शुरुआत आचार्यश्री के स्मरण और वंदना से हुई।
श्रद्धालु उनके चित्र के समक्ष नमोस्तु कहकर नमन करते रहे।यह आयोजन आचार्यश्री के महाप्रयाण के बाद दूसरा अवतरण दिवस था। दिगंबर जैन पंचायत कमेटी सहित विभिन्न जैन संस्थाओं ने इस दिन को गुरु गुणगान उपकार दिवस के रूप में मनाया।
