संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक , राष्ट्रीय महत्व के अनेक मुद्दों पर होगी चर्चा

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक , राष्ट्रीय महत्व के अनेक मुद्दों पर होगी चर्चा

नयी दिल्ली, 04 जुलाई (वार्ता) संसद का मानसून सत्र आगामी 20 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा और इस दौरान करीब 19 बैठकें होनी की संभावना है। संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने शनिवार को यह जानकारी दी। श्री रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रपति ने संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से बुलाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा , “सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों का मानसून सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है। यह सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे।” करीब चार सप्ताह तक चलने वाले इस सत्र के दौरान 19 बैठकें होने की संभावना है।

.....

Next Post

सरकार ने प्याज का खरीद मूल्य 250 रुपये बढ़ा कर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल किया

Sat Jul 4 , 2026
नयी दिल्ली, 4 जुलाई (वार्ता) केंद्र ने मूल्य स्थिरीकरण योजना के तहत प्याज का सरकारी क्रय मूल्य 13 प्रतिशत (250 रुपये) बढ़ा कर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है जो शनिवार से ही प्रभावी हो गया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि देश में प्याज की […]

You May Like