बारामूला में एओसी के पास हुए आकस्मिक धमाके में घायल दो जवानों की मृत्यु

श्रीनगर, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में नियंत्रण रेखा (एओसी) के पास सेना की विशेष आतंकवाद रोधी इकाई के दो जवानों की एक आकस्मिक धमाके में मृत्यु हो गयी।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जवानों की पहचान विक्रम बालकृष्ण चव्हाण और अर्जुन राजेंद्र जाधव के तौर पर हुई है और दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम एलओसी के पास कमलकोट उरी सेक्टर में एक आकस्मिक धमाके में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के इन दोनों घायल जवानों को तुरंत घटना स्थल से निकालकर इलाज के लिए श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सेना के 92 बेस हॉस्पिटल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया, “उपचार के दौरान अस्पताल में दोनों जवानों की मौत हो गयी।” सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने कहा कि दोनों जवानों ने देश के लिए अपनी ड्यूटी निभाते हुए जान दी। चिनार कॉर्प्स ने एक्स पर कहा, “चिनार कॉर्प्स बहादुर जवानों सवार चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और सैपर जाधव अर्जुन राजेंद्र की सर्वोच्च शहादत को श्रद्धांजलि देती है, जिन्होंने देश के लिए अपनी ड्यूटी निभाते हुए जान दी। उनका अटूट साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।” उन्होंने कहा, “चिनार वॉरियर्स उनके अदम्य साहस और बलिदान को सलाम करते हैं। दुख की इस घड़ी में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उनके सम्मान और भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

 

 

 

Next Post

संबंधित ग्राम पंचायत में दोबारा पदस्थ नहीं होंगे दागी सचिव

Thu Jun 11 , 2026
ग्वालियर: प्रदेश शासन ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण संबंधी नई नीति जारी की है जो ग्वालियर अंचल में भी लागू की जा रही है। निर्देशों के अनुसार जिन सचिवों के खिलाफ न्यायालयीन या विभागीय कार्रवाई लंबित है, उन्हें संबंधित ग्राम पंचायत में दोबारा पदस्थ नहीं किया जाएगा। स्थानीय जिला पंचायत […]

You May Like