राज्यमंत्री गौतम टेटवाल कल चित्रकूट आयेंगे

सतना।प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल 28 अक्टूबर को प्रातः 6.40 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से सतना आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल प्रातः 9.30 चित्रकूट पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल प्रवास के दूसरे दिन 29 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे चित्रकूट से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Post

सतना में दवाई दुकानों की जांच-तीन दवाई दुकानें सील 

Mon Oct 27 , 2025
सतना। कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशानुसार एसडीएम सतना राहुल सिलाडिया के नेतृत्व में सोमवार को शहर की दवाई दुकानों पर टीम द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। जांच कार्यवाही में औषधि निरीक्षक प्रियंका चौबे, डीएचओ डॉ. नलिनी शुक्ला तथा लिपिक आशुतोष पयासी उपस्थित रहे। निरीक्षण के […]

You May Like