बनखेड़ी: गाडरवाड़ा हाईवे पर ग्राम ठेनी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना इतनी गंभीर थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान शेर सिंह पिता मनोहरी अहिरवार (50 वर्ष) निवासी ऊटीया किशोर के रूप में हुई है। हादसे में 16 वर्षीय अनीता पिता शेर सिंह, 70 वर्षीय सविता बाई पत्नी मनोहरी अहिरवार तथा दिनेश पिता कल्लू ठाकुर (25 वर्ष) निवासी पोडार तिगद्दा सालीचौका गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना के बाद आरक्षक अभिषेक पटेल ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बनखेड़ी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं 108 एम्बुलेंस के टीएमटी अनिल मेहरा ने बताया कि दिनेश की हालत नाजुक थी, समय पर मिले उपचार ने उसकी जान बचा ली। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया
