नर्सिंग घोटाले में साइबर पुलिस ने जांच के दिए आदेश

भोपाल: राजधानी भोपाल में कथित फर्जी अस्पतालों और अवैध नर्सिंग कॉलेजों के संचालन का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस पर संज्ञान लेते हुए मध्यप्रदेश राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय ने कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाया है। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने भोपाल के सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारियों पर भौतिक सत्यापन की फर्जी रिपोर्ट तैयार करने के आरोपों को गंभीरता से लिया है।

साइबर पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में पुलिस उपायुक्त (क्राइम), भोपाल को विस्तृत जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शिकायत एनआरआई इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, भोपाल तथा उससे संबद्ध अरनव अस्पताल के कथित अवैध संचालन से जुड़ी है। रवि परमार के अनुसार, मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद मौके पर निरीक्षण किए बिना ही फर्जी निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने आरोप लगाया कि 12 दिसंबर 2025 को संबंधित डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे प्रशासनिक संरक्षण का संकेत मिलता है।

Next Post

जगद्गुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज आए ग्वालियर

Wed Jan 21 , 2026
ग्वालियर। पद्मविभूषण, श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज का आज ग्वालियर आगमन हुआ। महाराजपुरा एयरपोर्ट पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नेतृत्व में उनके अनुयायियों एवं सनातनियों ने श्रद्धा, भक्ति एवं वंदन भाव के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। Facebook Share on X […]

You May Like